फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   distributor refuse to buy padmavati film rights in rajasthan

पद्मावती: डिस्ट्रीब्यूटर यहां नहीं खरीदेंगे फिल्म के अधिकार, निर्माताओं की मुश्किल बढ़ी

Wed, 08 Nov 2017 11:25 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 08 Nov 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
distributor refuse to buy padmavati film rights in rajasthan
दीपिका पादुकोण, पद्मावती - फोटो : Twitter

संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावती एक दिसंबर को रिलीज हो रही है। लेकिन जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज तारीख नजदीक आ रही है निर्माताओं की मुश्किल बढ़ती जा रही है। राजस्थान के इतिहास में झांकती इस फिल्म के अधिकारों के राजस्थान में डिस्ट्रीब्यूटरों ने खरीदने से मना कर दिया है।

विज्ञापन




हालांकि इससे पूर्व ही राजस्थान में फिल्म के रिलीज पर तलवार लटकी हुई थी। क्योंकि फिल्म निर्माताओं पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा रही श्री राजपूत करणी सेना व अन्य राजपूत संगठन चेतावनी दे चुके है कि फिल्म राजस्थान में रिलीज नहीं होने दी जाएगी। वहीं अब फिल्म डिस्ट्रीब्यूटरों के इस फिल्म के राइट्स खरीदने से मना करने से निर्मातओं को आर्थिक नुकसान होना तय है।

विज्ञापन

पूर्व राजघराने की सदस्या ने जताया विरोध

distributor refuse to buy padmavati film rights in rajasthan
Padmavati
गौरतलब  है ​कि ​करणी सेना आरोप लगा रही है कि रानी पद्मावती की  कहानी को  फिल्म में  गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। जबकि भंसाली प्रोडेक्शन का कहना है कि फिल्म में पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के बीच कोई रोमांटिक सीन नहीं है। हाल ही में जयपुर के पूर्व राजघराने की पूर्व राजकुमारी और विधायक दीया कुमारी भी फिल्म को लेकर विरोध जता चुकी है। उनका कहना है कि एक फिल्म के जरिए आप राजस्थान के गौरवपूर्ण इतिहास के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed