फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   DGP take action on negligence

12 साल पहले हुए मर्डर की जांच में लापरवाही बरतने वाले पर डीजीपी करें कार्रवाई

Wed, 11 Oct 2017 07:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 11 Oct 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
DGP take action on negligence
राजस्थान हाईकोर्ट ने अलवर जिले के रामगढ़ थाना इलाके में वर्ष 2005 में हुए हत्याकांड की जांच में लापरवाही बरतने वाले जांच अधिकारी के खिलाफ डीजीपी को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही अदालत ने 8 आरोपियों की ओर से दायर आपराधिक याचिकाओं में से 5 प्रकरणों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


न्यायाधीश मोहम्मद रफीक और न्यायाधीश केसी शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश लल्लू उर्फ रहमत व अन्य की ओर से दायर आपराधिक अपीलों का निस्तारण करते हुए दिए। मामले के अनुसार अलवर जिले के रामगढ़ थाना इलाके में 16 अक्टूबर 2005 को मस्जिद से वापस लौट रहे रज्जाक खुर्शीद की हत्या हो गई थी। प्रकरण में 12 फरवरी 2008 को अलवर के अतिरिक्त सत्र न्यायालय क्रम दो ने याचिकाकर्ताओं को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


इस आदेश के खिलाफ याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान अदालत के सामने आया कि प्रकरण में जांच अधिकारी ने जांच में लापरवाही बरती है। सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने 5 प्रकरणों को खारिज करते हुए डीजीपी को लापरवाह जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed