फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   deer hunting in rajasthan again

तीन हिरणों को गोली मार कर पेड़ से लटकाया, मचा हड़कंप

Mon, 19 Jun 2017 01:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 19 Jun 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
deer hunting in rajasthan again
शिकार के बाद यहां पेड़ से लटकाए हिरण - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में एक बार फिर से हिरणों के शिकार का मामला सामने आया है। अबकी बार हिरणों का शिकार नागौर जिले में हुआ है। यहां तीन हिरणों को गोली मारकर पेड़ से लटका दिया। सोमवार सुबह पेड़ से लटके हिरणों को देख आस-पास के गांवों में हड़कम्प मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात को नागौर के सांगड गांव की है, जहां अज्ञात लोगों ने तीन हिरण का शिकार किया। शिकारियों ने हिरणों का शिकार गोली मारकर किया व बाद में खेजड़ी के पेड़ से लटका दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। यहां के विश्नोई समाज को जब सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने विरोध प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग व पुलिस की टीम ने विरोध प्रदर्शन कर रहें लोगों से समझाइश व रात्रि गश्त का आश्वासन दिया। वहीं मृतक हिरणों का मौके पर ही पोस्टमार्टम किया गया। गौरतलब है जोधपुर के कांकणी में हिरण शिकार को लेकर बॉलीवुड स्टार सलमान खान पर आरोप लग चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका केस अभी तक जोधपुर कोर्ट में है। यहां भी विश्नोई समाज ने सलमान खान पर आरोप लगाए थे कि फिल्म हम साथ-साथ है कि शूटिंग के दौरान सलमान खान व अन्य बॉलीवुड सितारों ने काले हिरण का शिकार किया था। इन क्षेत्रों में रहने वाले विश्नाई समाज के लिए हिरण आस्था से जुड़ा विषय है। अब नागौर में हिरणों के शिकार का मामला भी गर्मा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed