{"_id":"594741bb4f1c1ba0278b4607","slug":"deer-hunting-in-rajasthan-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हिरणों को गोली मार कर पेड़ से लटकाया, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हिरणों को गोली मार कर पेड़ से लटकाया, मचा हड़कंप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
शिकार के बाद यहां पेड़ से लटकाए हिरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में एक बार फिर से हिरणों के शिकार का मामला सामने आया है। अबकी बार हिरणों का शिकार नागौर जिले में हुआ है। यहां तीन हिरणों को गोली मारकर पेड़ से लटका दिया। सोमवार सुबह पेड़ से लटके हिरणों को देख आस-पास के गांवों में हड़कम्प मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात को नागौर के सांगड गांव की है, जहां अज्ञात लोगों ने तीन हिरण का शिकार किया। शिकारियों ने हिरणों का शिकार गोली मारकर किया व बाद में खेजड़ी के पेड़ से लटका दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। यहां के विश्नोई समाज को जब सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने विरोध प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग व पुलिस की टीम ने विरोध प्रदर्शन कर रहें लोगों से समझाइश व रात्रि गश्त का आश्वासन दिया। वहीं मृतक हिरणों का मौके पर ही पोस्टमार्टम किया गया। गौरतलब है जोधपुर के कांकणी में हिरण शिकार को लेकर बॉलीवुड स्टार सलमान खान पर आरोप लग चुके है।
विज्ञापन
जिसका केस अभी तक जोधपुर कोर्ट में है। यहां भी विश्नोई समाज ने सलमान खान पर आरोप लगाए थे कि फिल्म हम साथ-साथ है कि शूटिंग के दौरान सलमान खान व अन्य बॉलीवुड सितारों ने काले हिरण का शिकार किया था। इन क्षेत्रों में रहने वाले विश्नाई समाज के लिए हिरण आस्था से जुड़ा विषय है। अब नागौर में हिरणों के शिकार का मामला भी गर्मा सकता है।