फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   dalit man killed to stopped remove the poster of ambedkar

राजस्थान : आंबेडकर का पोस्टर हटाने से रोकने पर दलित की हत्या

Fri, 11 Jun 2021 03:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जयपुर।
एजेंसी, जयपुर। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Jun 2021 03:23 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक घटना 24 मई की है। स्थानीय युवकों ने भीम आर्मी के सदस्य के घर के बाहर लगे पोस्टर को फाड़ दिया था। 

विज्ञापन
dalit man killed to stopped remove the poster of ambedkar
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बीआर आंबेडकर का पोस्टर हटाने पर हुए विवाद के बाद युवाओं के एक समूह ने दलित की हत्या कर दी। जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना 24 मई की है जब अनिल सिहाग और राकेश सिहाग ने भीम आर्मी के सदस्य विनोद बमनिया के घर के बाहर लगे आंबेडकर के पोस्टर को फाड़ दिया।

विज्ञापन


विनोद व उसके परिवार ने इसका विरोध किया। स्थानीय लोगों के दखल के बाद आरोपी युवकों के परिजनों ने विनोद से माफी मांगी। इसके बाद 5 जून को आरोपियों ने चार लोगों की मदद से बमनिया पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


विनोद को गंभीर हालत में श्रीगंगानगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 7 जून को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अनिल सिहाग, राकेश सिहाग और उनके दोस्तों सक्षम व हैदर अली को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed