फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Dalit groom bedly beaten up by group of people

डीजे की आवाज दबंगों को नहीं भाई, दलित दूल्हे की कर दी पिटाई

Thu, 06 Apr 2017 06:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 06 Apr 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
Dalit groom bedly beaten up by group of people
बारात - फोटो : डेमो पिक
राजस्थान में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कितने चाक चौबंद हैं, इसकी बानगी बुधवार देर रात चुरु जिले में देखने को मिली। जिले में एक बारात में दलित दूल्हे और बारातियों से मारपीट की गई। अचानक हुए इस हमले से एक बारगी बारातियों में अफरा तफरी मच गई। दलित दूल्हे की  बारात पर हुए इस हमले में जैसे तैसे दुल्हे को बचाकर विवाह स्थल के लिए रवाना किया गया। मारपीट में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


चुरु के सांडवा तहसील के गुंडूसर गांव में बुधवार शाम को एक दलित दुल्हे की बारात निकल रही थी। बारात में आगे छोटी गाड़ी में डीजे बजाया जा रहा था। डीजे की तेज आवाज में बाराती नाच गा रहे थे। इस तरह बारात निकालना गांव  के दबंग लोगों को पसंद नहीं आया। उन्होंने बारातियों व दूल्हे के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। एकदम से हुए इस हमले से हड़कम्प मच गया। हमले में दस के आसपास लोगों को चोटें आई है।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने दुल्हे को वहां से शादी के लिए रवाना किया। इस मारपीट में घायल हुए लोगों में जितेंद्र कुमार, सुनील, नवरत्न, सुनील कुमार, मनोज, हरिराम, गीता, सौगल्या, सरोज का नाम शामिल  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से तीन लोग जितेंद्र, मनोज और नवरत्न को गंभीर रूप से घायल बताकर सुजानगढ़ रैफर किया गया। घटना के बाद एसडीएम संजू पारीक और तहसीलदार ओम प्रकाश वर्मा  ने मौका मुआयना किया। दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार के साथ पहली बार यह घटना नहीं हुई है इससे पहले भी गांव के दबंग लोग पीड़ित परिवार से मारपीट को अंजाम दे चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed