{"_id":"58e5d7cd4f1c1b084a5b4b9f","slug":"dalit-couple-ate-poison-outside-of-police-station-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नहीं की सुनवाई, दलित दम्पति ने थाने के बाहर खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने नहीं की सुनवाई, दलित दम्पति ने थाने के बाहर खाया जहर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
महिला ने खाया ज़हर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुष्कर थाना पुलिस द्वारा मारपीट की शिकायत लिखने के बजाय डांट कर भगा देने से व्यथित दलित दंपति ने थाने के बाहर विषाक्त पदार्थ गटक कर खुदकुशी का प्रयास किया। दंपति की तबियत बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल दंपति का इलाज जारी है, वहीं जिला पुलिस अधीक्षक ने विभागीय जांच शुरू करवा दी है।
पुष्कर के जलदाय विभाग के पंपिंग स्टेशन के पास रहने वाले राधेश्याम भोपा और उसकी पत्नी ममता का अजमेर के जवाहर लाल नेहरु अस्पताल में उपचार चल रहा है। राधेश्याम ने अस्पताल में होश आने के बाद बताया कि केकड़ी के फुलियाँ निवासी रामदेव व उसके साथियों ने थाने के बाहर जमकर मारपीट की। मारपीट होते देख भी पुलिस ने बीच बचाव तक नहीं किया। इसके बाद जब थाने में शिकायत देने गए तो थानाधिकारी दुलीचंद की मौजूदगी में उनकी शिकायत सुनने की बजाय उन्हें धक्के देकर थाने से बाहर निकल दिया।
इससे पहले भी आरोपी रामदेव प्रताड़ित करता रहता है। कोई सुनवाई नहीं होने से उन्होंने मौत को गले लगाने की ठानी थी। वहीं थानाधिकारी दुलीचंद आरोपों को नकार रहे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक नितिनदीप बलग्गन ने कहा की मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। यदि कोई भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसे बक्शा नहीं जाएगा।