{"_id":"58d637b24f1c1b657c1a1c59","slug":"cyber-crime-graph-increased-in-ajmer-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बहाने मांगा पासवर्ड और निकल गई खातों से रकम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस बहाने मांगा पासवर्ड और निकल गई खातों से रकम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 25 Mar 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
cyber crime
अजमेर में बैंक उपभोक्ताओं से बहाने से पासवर्ड मांग कर खातों से रकम उड़ाने के दो बड़े मामले सामने आए हैं। इन दोनों मामलों में करीब दो लाख रुपए की ठगी हुई है।
अजमेर के कालू की ढाणी हिल टाॅप काॅलोनी निवासी जमील खान ने बताया कि उसका बैंक आॅफ इंडिया में अकाउंट है। उसे बैंक मैनेजर बनकर किसी व्यक्ति ने काॅल किया और उसे ट्रांजेक्शन को लेकर अकाउंट सीज करने की धमकी दी। इससे वह घबरा गया। इसके बाद कथित बैंक मैनेजर ने उसे अकाउंट का सेटलमेंट करने के लिए अकाउंट नम्बर और एटीएम पासवर्ड मांगा।
जैसे ही जमील ने उसे पासवर्ड बताया कुछ ही देर में उसके खाते से एक लाख 60 हजार रूपए निकाले जाने का मैसेज आया। इस पर वह बैंक पहुंचा तो बैंक अधिकारियों ने उसके साथ ठगी होने की बात कही। जमील ने क्लाॅक टावर थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने ठगी और आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं काॅल करने वाले व्यक्ति का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी तरह का दूसरा मामला पुष्कर में सामने आया है। पुष्कर निवासी कैलाश बाकोलिया ने बताया कि एक व्यक्ति ने मोबाइल पर उसे एटीएम ब्लाॅक होने की बात कही। ब्लाॅक एटीएम को खुलवाने के बारे में पूछा। ग्रामीण कैलाश ने भी हामी भर दी। इसके बाद कथित बैंककर्मी ने एटीएम पर लिखे नंबर और पासवर्ड सहित सभी जानकारियां पूछ ली।
आधे घंटे बाद उसके खाते से 47 हजार रूपए निकलने का मैसेज आया। बाकोलिया ने पुष्कर थाने में शिकायत दी जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।