{"_id":"594642e84f1c1bf5688b4641","slug":"youth-dead-in-dholpur-railway-station-waiting-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर बाथरूम में करंट, युवक की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन पर बाथरूम में करंट, युवक की गई जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Jun 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलपुर रेलवे प्रशासन की लापरवाही ने युवक की जान ले ली। यहां वेटिंग रूम के बाथरूम में नहाते समय करंट आने से इस युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के बेतुल का रहने वाला यह युवक धौलपुर में किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आया था। समारोह में शामिल होने के बाद वह वापस बेतुल जाने के लिए धौलपुर रेलवे स्टेशन पर आया। ट्रेन लेट होने के कारण वह वेटिंग रूम में चला गया।
वेटिंग रूम में स्थित बाथरूम में नहाने के दौरान उसे बिजली का करंट लग गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। उधर, हादसे की सूचना के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले में लीपापोती करने का प्रयास किया। हालांकि, बाद में मीडिया तक जानकारी पहुंचने पर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। अब जीआरपी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।