{"_id":"59954c8e4f1c1bb9688b4650","slug":"young-mans-death-in-the-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटकी फोड़ की तैयारी में लापरवाही ने ली 'गोविंदा' की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मटकी फोड़ की तैयारी में लापरवाही ने ली 'गोविंदा' की जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटकी फोड़ प्रतियोगिता की तैयारी में अनदेखी फिर एक 'गोविंदा' पर भारी पड़ गई। लापरवाही के चलते 'गोविंदा' पिलर के नीचे दब गया, जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई।
मामला सीकर जिले के श्रीमाधोपुर थाना इलाके का है। इलाके में जन्माष्टमी उत्सव की तैयारी चल रही थी। जानकारी के अनुसार खंडेला क्षेत्र के ग्राम पुजारी का बास में मंगलवार शाम जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता रखी गई थी। चौकी प्रभारी शंकर लाल ने बताया कि मटकी फोड़ प्रतियोगिता के लिए युवक गांव के चौक में पोल लगा रहे थे। इसी दौरान पोल को खड़ा करने के लिए रस्सी का एक छोर कुएं के पिलर से बांध लिया। दूसरा छोर बांध ही रहे थे कि रस्सी का खिंचाव ज्यादा होने से कुएं का पिलर नीचे गिर गया। इससे पास बैठा पूरणमल उसके नीचे दब गया।
लोगों ने तुरंत ही उसे श्रीमाधोपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया।