{"_id":"598098c34f1c1bbc5a8b470d","slug":"wrong-work-at-the-spa-center-six-including-four-foreign-women-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन विदेशी युवतियों सहित छह अरेस्ट, स्पा की आड़ में चल रहा था गंदा काम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन विदेशी युवतियों सहित छह अरेस्ट, स्पा की आड़ में चल रहा था गंदा काम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 01 Aug 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
वेश्यावृत्ति गिरोह का पर्दाफाश
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बीचों-बीच थाई स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक काम का भंडाफोड़ पुलिस ने किया। पुलिस ने यहां से थाईलैंड की तीन, मिजोरम की एक युवती समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोतवाली थाना इलाके में आज शाम की गई। मिली जानकारी के अनुसार यह स्पा करीब सवा साल से चल रहा था। इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने यहां बोगस ग्राहक भेजकर तस्दीक कराई और ईशारा मिलने पर छापा मारा। इस दौरान यहां थाईलैंड की तीन और मिजोरम की एक युवती मिली। इनके साथ ही यहां पर एक अन्य स्थानीय युवती और स्पा सेंटर के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि भीलवाड़ा में विदेशी युवतियों से देह व्यापार करवाने का यह पहला मामला सामने आया है। यह कार्रवाई पुलिस की विशेष टीम ने की और इस मामले में की जानकारी स्थानीय थाने को भी नहीं दी गई। पुलिस ने आरोपी विदेशी युवतियों के पासपोर्ट, वीजा आदि जप्त कर लिए है।