{"_id":"593120664f1c1bcb63bdb301","slug":"written-in-the-suicide-note-leaving-the-world-then-student-missing-from-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा का कोचिंग छात्र लापता, नोट लिखा...दुनिया छोड़कर जा रहा हूं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटा का कोचिंग छात्र लापता, नोट लिखा...दुनिया छोड़कर जा रहा हूं
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 02 Jun 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा जिले के कुन्हाड़ी थाना इलाके में कोचिंग कर रहा एक छात्र पिछले पांच दिन से लापता है। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
बताया जा रहा है कि सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में यह छात्र तीन विषयों में फेल हो गया था और इसके बाद से वह तनाव में था। इस छात्र ने एक नोट भी लिख कर छोड़ा है, जिसमें दुनिया छोड़कर जाने की बात लिखी है। अब परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
कुन्हाड़ी थाना की सब इंस्पेक्टर मीरा बेनीवाल ने बताया कि यूपी के बांदा जिला निवासी छात्र रोहित के परिजनों ने रिपोर्ट दी है कि 28 मई रात 10 बजे सूचना मिली कि रोहित सिंह लापता हो गया है। 30 मई को परिजन कोटा आए और रोहित को काफी तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। रोहित का एटीएम कार्ड, मोबाइल सहित अन्य चीजें कमरे पर रखे थें।
पुलिस के मुताबिक रोहित एक रजिस्टर में लिखकर गया है कि वह दुनिया छोड़कर जा रहा है परिजनों ने रिपोर्ट में लिखवाया है कि रोहित 12वीं में तीन विषयों में फेल हो गया था जिसकी वजह से काफी तनाव में था। छात्र रोहित ने पिछले महिने 15 मई को ही एलेन कोचिंग संस्थान में मेडिकल की तैयारी के लिए एडमिशन लिया था।