फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Written in the suicide note-leaving the world ... then student missing from kota

कोटा का कोचिंग छात्र लापता, नोट लिखा...दुनिया छोड़कर जा रहा हूं

Fri, 02 Jun 2017 03:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 02 Jun 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
Written in the suicide note-leaving the world ... then student missing from kota
सांकेतिक चित्र - फोटो : Wikipedia
कोटा जिले के कुन्हाड़ी थाना इलाके में कोचिंग कर रहा एक छात्र पिछले पांच दिन से लापता है। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।  
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में यह छात्र तीन विषयों में फेल हो गया था और इसके बाद से वह तनाव में था। इस छात्र ने एक नोट भी लिख कर छोड़ा है, जिसमें दुनिया छोड़कर जाने की बात लिखी है। अब परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

कुन्हाड़ी थाना की सब इंस्पेक्टर मीरा बेनीवाल ने बताया कि यूपी के बांदा जिला निवासी छात्र रोहित के परिजनों ने रिपोर्ट दी है कि 28 मई रात 10 बजे सूचना मिली कि रोहित सिंह लापता हो गया है। 30 मई को परिजन कोटा आए और रोहित को काफी तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। रोहित का एटीएम कार्ड, मोबाइल सहित अन्य चीजें कमरे पर रखे थें। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रोहित एक रजिस्टर में लिखकर गया है कि वह दुनिया छोड़कर जा रहा है परिजनों ने रिपोर्ट में लिखवाया है कि रोहित 12वीं में तीन विषयों में फेल हो गया था जिसकी वजह से काफी तनाव में था। छात्र रोहित ने पिछले महिने 15 मई को ही एलेन कोचिंग संस्थान में मेडिकल की तैयारी के लिए एडमिशन लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed