{"_id":"58eb8bdd4f1c1b9d36cf5681","slug":"women-death-in-fourteenth-month-after-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के 14 महीने बाद ही घर में मृत मिली विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के 14 महीने बाद ही घर में मृत मिली विवाहिता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 10 Apr 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर के रानोली थाना इलाके में शादी के 14 महीने बाद ही विवाहित के संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। विवाहिता त्रिलोकपुरा गांव की रहने वाली थी।
रानोली थानाधिकारी महेंद्र सिंह के अनुसार चूरू जिले के रत्ननगर थाना इलाके के उटवालिया गांव निवासी राजेंद्र सिंह की पुत्री कैलाश कंवर की शादी 12 फरवरी 2016 को त्रिलोकपुरा के देवीसिंह शेखावत से हुई थी। मृतका के परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही कैलाश कंवर को परेशान किया जाने लगा था। आरोप है कि उसकी रात के समय हत्या कर दी गई। जबकि उन्हें फोन करके बताया गया कि कैलाश कंवर की आटा चक्की चलाते समय करंट लगने से मौत हो गई है।
इस पर सीओ ग्रामीण मोहम्मद अयूब खां मौके पर पहुंचे और परिजनों के बयान लिए। उधर, विवाहिता के ससुराल पक्ष ने उसकी मौत का कारण करंट लगना बताया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से जांच शुरू कर दी गई है।