फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Woman Sarpanch and husband arrested for taking bribes in ajmer

पट्टा बनाने की एवज में रिश्वत लेते पकड़ी गई सरपंच और पति 

Tue, 05 Sep 2017 05:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 05 Sep 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
Woman Sarpanch and husband arrested for taking bribes in ajmer
सरपंच सोनू रावत - फोटो : Amar Ujala
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की स्पेशल यूनिट ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को महिला सरपंच और उसके पति को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते  रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसपी एसीबी कैलाशचंद्र विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नरवर पंचायत समिति की सरपंच सोनू रावत और उनका पति गोपाल सिंह रावत है। आरोपियों को जयपुर रोड स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पकड़ा गया। यह रिश्वत एक व्यक्ति से पुश्तैनी मकान का पट्टा बनवाने की एवज में मांगी गई थी। भवानीखेड़ा निवासी हेमराज जाट ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि नरवर सरपंच सोनू रावत का पति गोपाल सिंह रावत उसके पुश्तैनी मकान का पट्टा बनाने की एवज में रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन


 

पहले 20 हजार रुपए और फिर मांगे 5 हजार

Woman Sarpanch and husband arrested for taking bribes in ajmer
गोपाल सिंह रावत - फोटो : Amar Ujala
वह करीब दो माह पहले 20 हजार रूपए सरपंच और उसके पति को दे चुका है। इसके बाद  भी वे लोग पांच हजार रूपए रिश्वत मांग रहा है। 

एसपी विश्नोई के निर्देशन में एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और आज ट्रेप रचा। जिसमें परिवादी हेमराज जाट आज रिश्वत की रकम लेकर रजिस्ट्रार आॅफिस के बाहर पहुंचा। वहां ज्योंही सरपंच सोनू के पति गोपाल रावत ने रिश्वत की रकम लेकर जेब में रखा। तभी आरोपी गोपाल और उसकी सरपंच पत्नी की पत्नी व नरवर सरपंच सोनू रावत को भी एसीबी ने गिरफ्तार किया है। दोनों पति पत्नी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed