{"_id":"5a6c6e724f1c1b7e268b68c1","slug":"violence-over-molestation-in-rajasthan-chief-minister-home-town","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तलवार लेकर सड़कों पर उतरे लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तलवार लेकर सड़कों पर उतरे लोग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 27 Jan 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
हाथ में तलवार लिए(गोले में)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के झालावाड़ में तनाव का माहौल बना हुआ है। यहां लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।
घटना झालावाड़ के अकलेरा कस्बे से जुड़ी हुई है। यहां बीती रात लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए और कई दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। गुस्साए लोग यहां हाथों में डंडे और तलवार लेकर सड़कों पर उपद्रव मचाते नजर आए। जिसके बाद सतर्कता बरतते हुए पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, युवक ने एक युवती से छेड़छाड़ की, जिसके बाद युवती के परिजनों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। इससे माहौल ज्यादा भड़क गया।

पुलिस ने 19 लोगों को किया गिरफ्तार
उपद्रव के बाद सड़क पर बिखरा सामान
- फोटो : amar ujala
मारपीट होने से दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान यहां अकलेरा कस्बे में जमकर तोड़फोड़ की गई और पथराव भी हुआ। अचानक हुए इस तनाव के बाद अफरा—तफरी का माहौल बन गया और पुलिस को भी उपद्रवियों पर हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। हालांकि, बाद में पुलिस ने भारी जाप्ते के साथ हालात को काबू में कर लिया।
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने यहां उपद्रव करने के मामले में करीब 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, एहतियात के तौर पर आरएसी और पुलिस जाप्ता तैनात कर रखा है। अभी यहां माहौल शांतिपूर्ण है।