फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Video coach bus fire hit by controversy over Root

बस से सवारियों को उतारा और फिर लगा दी आग

Wed, 20 Sep 2017 03:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 20 Sep 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
Video coach bus fire hit by controversy over Root
फूंकी वीडियोकोच बस - फोटो : Amar Ujala
रूट के विवाद को लेकर उपजे विवाद के बाद असामाजिक तत्वों ने बस को फूंक दिया। देखते ही देखते हुए आग की लपटों से घिरी बस धू-धू कर जलने लगी। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया।
विज्ञापन

इससे वहां एहतियातन पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार जैसलमेर जिले के सांकड़ा थाना क्षेत्र में आज दोपहर जसवंतपुरा गांव के समीप असामाजिक तत्वों ने  जोधपुर से दवाड़ा गांव के बीच चलने वाली बस में आग लगा दी। ये बदमाश एक वाहन में सवार होकर आए थे और बस में सवार यात्रियों को नीचे उतारा गया और फिर आग लगा दी गई। कुछ ही देर में बस आग की चपेट में आकर धूं-धूं कर जल उठी। वहीं बस में सवार यात्री घटनास्थल से भाग छूटे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रूट विवाद के चलते एक पक्ष द्वारा बस में आग लगाई गई है। सूचना मिलते ही सांकडा पुलिस मय जाब्ता मौका स्थल पहुंची तथा पड़ताल शुरु कर दी। वहीं बस में लगी आग पर काबू पाने के लिए पोकरण से फायर ब्रिगेड पर मौका स्थल पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए नाकेबंदी कर तलाश तेज कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed