फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Vicious thug arrest in baran

नौकरी का झांसा देकर रुपए हड़पने वाला शातिर ठग गिरफ्तार 

Thu, 06 Jul 2017 07:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 06 Jul 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
 Vicious thug arrest in baran
कवाईं पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : Vishnu Sharma
अडानी पावर प्लांट में नौकरी लगाने का झांसा देकर रकम हड़पने वाले एक शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन


बारां जिले के कवाई थानाप्रभारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नईम पुत्र खलील मोहम्मद है। जिले के बामला निवासी महेंद्र नागर ने 13 जून को थाना कवाई में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह तीन माह पहले दो साथियों के साथ रोजगार के लिए अडानी पावर प्लांट आऐ हुए थे। वहीं, पीड़ितों की खेड़ली, गद्दीयान निवासी नईम मोहम्मद व इनायत से मुलाकात हुई। उन्होंने खुद को अडानी पावर प्लांट में रोजगार दिलवाने का ठेकेदार बताया।
विज्ञापन


इसके बाद जल्द ही नौकरी दिलवाने का आश्वासन देते हुए एक माह पहले अडानी गेट पर बुलाया और फिर नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 22 हजार रुपए हड़प लिए। नईम ने अपने गिरोह के साथी आरोपी इनायत को कम्पनी का अधिकारी बताकर महेंद्र से मिलवाया। तब इनायत ने रुपए लेकर मोबाइल पर कॉल करने की बात कही। कोई जवाब नहीं मिलने पर महेंद्र ने ठग से संपर्क किया तो वे टालमटोल करने लगे। इसके बाद महेंद्र ने अडानी पावर प्लांट पहुंचकर आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की। तब पता चला कि वे कोई ठेकेदार और अधिकारी नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

खुद को अटरू थाने का कांस्टेबल बताकर धमकाया

 Vicious thug arrest in baran
arrested - फोटो : Demo pic
इसके बाद महेंद्र ने नईम से फोन पर संपर्क साधा तो उसने खुद को अटरू थाने का कांस्टेबल बताकर पीड़ित को धमकाया और दुबारा इस नम्बर पर फोन नहीं करने की हिदायत दी। इस पर महेंद्र ने कवाई थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। तब पुलिस ने नईम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, इनायत की तलाश है। पूछताछ में आरोपियों ने कई लोगों के साथ सरिया, लोहा दिलवाने और नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी की वारदात की है।

इसी तरह, कवाईं थाना पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए अडानी पावर प्लांट से लोहा चुराने के आरोप में रामप्रसाद निवासी गांव निमौदा, कवाई को गिरफ्तार किया है। उसने प्लांट से करीब 10 क्विंटल लोहा चुराकर ले जाना स्वीकार किया। वह भी दो दिन के रिमांड पर है। आरोपी से करीब तीन क्विंटल लोहा बरामद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed