{"_id":"59ef232e4f1c1b74698b750d","slug":"vehicle-theft-gang-arrest-in-jaipur-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गांव से साथियों को बुलाकर बाइक चुराते और फिर इतनी सस्ती में उसे बेच देते...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव से साथियों को बुलाकर बाइक चुराते और फिर इतनी सस्ती में उसे बेच देते...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 24 Oct 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
तीन शातिर वाहन चोर
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मास्टरमाइंड अपने साथियों को रुपयों का लालच देकर गांव से बुलवाता और फिर गाड़ियां चुराते थे।
इस गैंग की निशानदेही पर पुलिस ने चुराए हुए 21 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। जिनमें सात पावर बाइक भी है। यह सभी गाड़ियां जयपुर कमिश्नरेट के विभिन्न थाना इलाकों से चुराई गई है। यह कार्रवाई राजधानी जयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने की है। डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मान सिंह मीना उम्र 23 साल, नादौती, जिला करौली का है। दूसरा आरोपी कमल सिंह मीना उम्र 21 साल और तीसरा आरोपी दीपक उर्फ दीपू मीना उम्र 19 साल निवासी बामनवास, सवाईमाधोपुर के रहने वाले है।
ये तीनों पिछले करीब तीन साल से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थें। आरोपी चोरी की बाइक को तीन से चार हजार रुपए में बेच देते थे। एक आरोपी मानसिंह मोतीडूंगरी थाने में वाहन चोरी के केस में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। गंगापुर सिटी थाने में भी उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने का मुकदमा दर्ज है।

साथियों को सवाईमाधोपुर से बुलाता है और फिर
bike
- फोटो : Demo pic
सांगानेर एसीपी अशोक चौहान ने बताया कि आरोपी मानसिंंह मीना यहां प्रताप नगर इलाके में कृष्णा अपार्टमेंट में किराए से रहता है। वाहन चोरी के लिए वह अपने दोनों साथियों को सवाईमाधोपुर से यहां बुलाता है। फिर रैकी कर वाहन चोरी करते है और गाड़ी को अपार्टमेंट के बाहर खड़ी कर देते थे। इसके बाद जयपुर से बाहर अन्य जिलों में इन चुराई गई बाइक को बेच देते।
इस गैंग को पकड़ने के लिए प्रताप नगर थानाप्रभारी इस्लाम खान के नेृतत्व में टीम गठित की गई। जिसमें सबइंस्पेक्टर रामावतार, पन्नालाल, भरत सिंह समेत कांस्टेबल भंवरलाल, रणवीर सिंह, गजानंद व बबलूराम को शामिल किया गया।