{"_id":"59316b174f1c1be327bdb1d4","slug":"uninvited-in-marriage-ruthlessly-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में बिन बुलाए पहुंचा तो बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में बिन बुलाए पहुंचा तो बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 02 Jun 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
अजमेर में शादी समारोह में बिन बुलाए खाना खाने जाना एक किशोर को भारी पड़ गया। समारोह स्थल संचालक ने किशोर की बेरहमी से धुनाई कर दी। इससे किशोर लहूलुहान हो गया। पीड़ित किशोर के परिजनों की रिपोर्ट पर अलवर गेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अलवर गेट थाना क्षेत्र के नागबाई क्षेत्र में रहने वाले 16 वर्षीय आकाश ने बताया कि धौलाभाटा क्षेत्र के हिना गार्डन में समारोह चल रहा था। जिसमें वह खाना खाने चला गया। वहां पर मौजूद समारोह स्थल संचालक रिंकू, अमित सहित अन्य ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद लहुलूहान होकर पीड़ित आकाश अपने घर पहुंचा। इस पर परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। परिजनों ने कहा कि हिना गार्डन को सीज करने के बावजूद भी संचालक उसमें शादी समारोह करवा रहा है। पीड़ित परिवार की रिपोर्ट पर अलवर गेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर संचालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, घायल आकाश का जेएलएन अस्पताल में मेडिकल मुआयना भी करवाया गया है।