{"_id":"5923f8914f1c1bd20853677a","slug":"uncontrolled-car-overturned-on-sikar-road-death-of-one-child-nine-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीकर रोड पर बेकाबू कार पलटी, एक बच्चे की मौत, नौ लोग घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीकर रोड पर बेकाबू कार पलटी, एक बच्चे की मौत, नौ लोग घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 23 May 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर रोड पर ढेहर के बालाजी के समीप मंगलवार अलसुबह तेज रफ्तार एक कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि परिवार के नौ सदस्य घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
दुर्घटना पश्चिम अनुसंधान थानाप्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे का शिकार 13 वर्षीय भूपेश उर्फ अंकित है। वह न्यू लोहामंडी रोड, हरमाड़ा में रिचा विहार कॉलोनी निवासी राजकुमार सिंह का बेटा था। मंगलवार सुबह राजकुमार और उनके परिवारजन को ट्रेन से हरियाणा जाना था। इसके लिए वह एक टैक्सी कार लेकर घर से रेलवे स्टेशन जाने के लिए रवाना हुए।
अलसुबह सवा 5 बजे कार तेज रफ्तार में थी। ज्योंही वे लोग सीकर रोड पर ढेहर का बालाजी के पास पहुंचे। तभी टैक्सी कार ड्राइवर अरविंद सिंह ने नियंत्रण खो दिया। इससे कार अनियंत्रित होकर बीआरटीएस कोरिडोर से टकरा कर पलट खा गई और कई पलटियां खाती हुई सड़क किनारे बनी दुकानों से टकराकर रुक गई।
विज्ञापन
इससे घटनास्थल पर चीख—पुकार मच गई। हादसे में क्षतिग्रस्त कार में मौजूद ड्राइवर अरविंद सिंह, राजकुमार सिंह और उनकी पत्नी राजरानी, बेटियां खुशबू व अंशु और 13 साल के बेटे भूपेश उर्फ अंकित के अलावा रिश्तेदार अंजू, पलक, पांच वर्षीय सूर्यप्रताप सिंह समेत नौ जने जख्मी हो गए। वे लोग कार में फंसे रहे। तब राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और कार में फंसे परिवार को बाहर निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। तब तक अंकित ने दम तोड़ दिया। जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गए। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।