{"_id":"593aaa794f1c1b34539cad6c","slug":"two-youth-arrested-with-illegal-smack-a-bookie-was-also-caught-in-baara","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, एक सटोरिया भी धरा गया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, एक सटोरिया भी धरा गया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 09 Jun 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
अवैध स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारां जिले में शुक्रवार को के कवाई थाना पुलिस ने अवैध रुप से स्मैक रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से स्मैक भी बरामद की है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा एक सटोरिया भी गिरफ्तार हुआ है।
एसपी डीडी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आशिक अली निवासी कोली मोहल्ला, छबड़ा, जिला बारां का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी अफसर मियां निवासी हलगना, तहसील कवाईं, बारां में रहता है। आईजी रेंज कोटा विशाल बंसल के निर्देशन में बारां जिले में जुआ, सट्टा एवं मादक पदार्थ की तस्करी, अवैध हथियार और यातायात नियमों के उल्लंघन के नियंत्रण एवं कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें एएसपी बारां मनोज चौधरी के निर्देशन में पुलिस टीमें गठित की गई है।
शुक्रवार को कवाई थानाधिकारी दलबीर सिंह फौजदार को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव हलगना से शेखापुर जा रही पगडंडी पर मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े लोग मौजूद है। इस पर थानाप्रभारी, कांस्टेबल प्रमोद, रामकैलाश, नवीन कुमार, तिमन सिंह तथा चालक राजेश शर्मा की टीम ने यह कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 10 ग्राम स्मैक और दो मोटर साइकिल तथा 18 हजार रुपए बरामद किए गए। इस केस का अनुसंधान थानाधिकारी मोठपुर दलपत सिंह को सौंपा गया है। दोनों तस्करों के अलावा कवाईं थाना पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टा खेलने वाले आरोपी सटोरिए जगमोहन उर्फ भाया को भी गिरफ्तार कर नकदी बरामद की। वह कवाईं तिराहे पर पान की दुकान करता है और इसी की आड़ में सट्टे की खाईवाली करता है। मुखबिर से इसकी सूचना मिलने पर थानाप्रभारी दलबीर सिंह फौजदार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।