फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Two youth arrested with illegal smack, a bookie was also caught in baara

अवैध स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, एक सटोरिया भी धरा गया 

Fri, 09 Jun 2017 07:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 09 Jun 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
Two youth arrested with illegal smack, a bookie was also caught in baara
अवैध स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार - फोटो : Vishnu Sharma
बारां जिले में शुक्रवार को के कवाई थाना पुलिस ने अवैध रुप से स्मैक रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से स्मैक भी बरामद की है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा एक सटोरिया भी गिरफ्तार हुआ है।
विज्ञापन


एसपी डीडी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आशिक अली निवासी कोली मोहल्ला, छबड़ा, जिला बारां का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी अफसर मियां निवासी हलगना, तहसील कवाईं, बारां में रहता है। आईजी रेंज कोटा विशाल बंसल के निर्देशन में बारां जिले में जुआ, सट्टा एवं मादक पदार्थ की तस्करी, अवैध हथियार और यातायात नियमों के उल्लंघन के नियंत्रण एवं कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें एएसपी बारां मनोज चौधरी के निर्देशन में पुलिस टीमें गठित की गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कवाई थानाधिकारी दलबीर सिंह फौजदार को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव हलगना से शेखापुर जा रही पगडंडी पर मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े लोग मौजूद है। इस पर थानाप्रभारी, कांस्टेबल प्रमोद, रामकैलाश, नवीन कुमार, तिमन सिंह तथा चालक राजेश शर्मा की टीम ने यह कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 10 ग्राम स्मैक और दो मोटर साइकिल तथा 18 हजार रुपए बरामद किए गए। इस केस का अनुसंधान थानाधिकारी मोठपुर दलपत सिंह को सौंपा गया है। दोनों तस्करों के अलावा कवाईं थाना पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टा खेलने वाले आरोपी सटोरिए जगमोहन उर्फ भाया को भी गिरफ्तार कर नकदी बरामद की। वह कवाईं तिराहे पर पान की दुकान करता है और इसी की आड़ में सट्टे की खाईवाली करता है। मुखबिर से इसकी सूचना मिलने पर थानाप्रभारी दलबीर सिंह फौजदार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed