{"_id":"595cc2b54f1c1b4e178b46b2","slug":"two-students-group-confront-in-college-injured-one-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसलिंग में बहस से बिगड़ी बात हाथापाई तक पहुंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काउंसलिंग में बहस से बिगड़ी बात हाथापाई तक पहुंची
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 05 Jul 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
छात्र गुटों में आपसी भिडंत
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में काउंसलिंग के दौरान दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर उत्पात मचा रहे छात्रों पर काबू पाया।
छात्र गुटों में यह झगड़ा उदयपुर के कॉमर्स कॉलेज में हुआ। काॅलेज प्रशासन के अनुसार कॉलेज परिसर में प्रथम वर्ष के छात्रों की काउंसलिंग चल रही थी। जहां छात्रसंघ अध्यक्ष मयूर ध्वज सिंह चौहान और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रौनक गर्ग अपने समर्थकों के साथ काउंसलिंग के लिए आए छात्रों का सहयोग कर रहे थे।
इस बीच एक छात्र की काउंसलिंग करने को लेकर दोनों छात्र नेताओं के समर्थकों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि हाथापाई शुरु हो गई। मयूर ध्वज की तरफ से तीस-पैंतीस छात्र तो दूसरी तरफ रौनक गर्ग की तरफ से बीस-पच्चीस छात्र एक दूसरे से झगड़ने लगे। तब सूचना मिलने पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। कुछ छात्रों को पुलिस थाने ले गई। इस घटना में एक छात्र को चोटें भी आई है।