फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two police man were suspended for heavy drunken in rajasthan

खाकी पर चढ़ा नशा, कहीं पुलिस चौकी में छलके जाम तो कहीं नशे में धौंसपट्टी

Tue, 22 Aug 2017 06:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 22 Aug 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
two police man were suspended for heavy drunken in rajasthan
नशे में धुत कांस्टेबल सुभाष - फोटो : Amar Ujala
वर्दी पर चढ़ा शराब का सुरुर दो पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गया। दोनों पुलिसकर्मियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तब मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। तब उनके खिलाफ कार्रवाई कर हटा दिया गया।
विज्ञापन


पहला मामला है राजस्थान की राजधानी जयपुर में विद्याधर नगर इलाके का। जहां थाने का अधेड़े पुलिस कांस्टेबल सुभाष यादव नशे में ऐसा बहका कि थाने के सामने एक पेट्रोल पंप पर पहुंच गया और वहां पेट्रोल भरवाने आए बाइक सवार युवक से उलझ कर वर्दी की धोंस दिखाने लगा। नशे में धुत कांस्टेबल सुभाष ने बाइक की चाबी छीन ली। युवक को मारपीट के लिए  हाथ उठाया और गालीगलौच करते हुए जबरन बाइक छीन ली और उसे चलाकर ले गया।
विज्ञापन


इस बीच पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। यह मामला आज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब डीसीपी उत्तर सत्येंद्र सिंह ने कांस्टेबल सुभाष को निलंबित कर दिया। मामले की जांच एसीपी शास्त्री नगर को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए यह फोटो तब कार्रवाई

two police man were suspended for heavy drunken in rajasthan
जालूकी पुलिस चौकी - फोटो : Amar Ujala
इसी तरह, दूसरा मामला है राजस्थान के भरतपुर जिले का। जहां जालूकी पुलिस चौकी में तैनात एएसआई पूरण सिंह और उसके परिचित व्यक्ति के साथ शराब पार्टी का फोटो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला भरतपुर के एसपी अनिल टांक तक पहुंचा तो उन्होंने एएसआई पूरण सिंह को लाइन हाजिर करना पड़ा। 

किसी ने यह फोटो फेसबुक पर शेयर किया तो उसमें कमेंट्स भी आया कि साहब को आज तो बड़े दिनों में पार्टी मिली हैं। वहीं, किसी एक अन्य व्यक्ति का कमेंट किया कि ज्यादा ले ली है इसलिए चौकी का फोटो ही खींचकर खुद को ही फंसा लिया। हालांकि, यह फोटो दो-तीन माह पुराना बताया जा रहा है। फोटो में शराब की बोतल के साथ दिख रहे दूसरे व्यक्ति का नाम खेमचंद बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed