फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two minor girl has been raped in jaipur city

5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, दूसरे दिन भी अबोध बच्ची शिकार

Mon, 08 May 2017 02:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 08 May 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
two minor girl has been raped in jaipur city
डेमो इमेज - फोटो : Internet
राजधानी जयपुर में लगातार दूसरे दिन रविवार देर रात भी अबोध बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने की वारदात ने शहर में सनसनी फैला दी है। वारदात की शिकार यह पांच साल की बच्ची अजमेर रोड पर 200 फुट बाईपास में फुटपाथ पर रहने वाले एक खानाबदोश परिवार का हिस्सा है।
विज्ञापन


रविवार देर रात करीब 3 बजे हुई वारदात के बाद परिजनों ने श्याम नगर थाने में सूचना दी। तब उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। मासूम बच्ची को जेके लॉन अस्पताल पहुंचाया गया है। मेडिकल मुआयने के दौरान बच्ची के शरीर पर जगह जगह चोट के निशान पाए गए है। श्याम नगर थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार मूल रुप से बाड़मेर की रहने वाली पांच साल की इस मासूम बच्ची के माता पिता करीब बीस दिन पहले जयपुर आकर मजदूरी कर पेट पाल रहे है।
विज्ञापन


ये लोग 200 फीट बाईपास पर फुटपाथ पर ही गुजर— बसर कर रहे थे। रविवार रात को बच्ची अपनी मां के पास सो रही थी। तब अज्ञात व्यक्ति उसे अगवा कर कुछ दूर एक खाली भूखंड पर ले गया। जहां आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया और उसे लहूलुहान हालत में वहीं छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब रात 3 बजे खुली बच्ची की मां की आंख

two minor girl has been raped in jaipur city
बच्ची से रेप - फोटो : Demo pic
देर रात करीब 3 बजे बच्ची की मां की आंख खुली उसने अपनी बेटी को संभाला तो वह गायब मिली। तब माता​ पिता ने बेटी को तलाश करना शुरु किया तो वह फुटपाथ से कुछ दूर एक खाली भूखंड में रोती बिलखती मिली। इसके बाद परिजनों ने श्याम नगर थाने में सूचना दी।

गौरतलब है कि रविवार को भी शहर के माणक चौक इलाके में ज्वैलरी व्यवसायी की चार वर्षीय बच्ची के साथ नौकर ने ही दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद आरोपी नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

इसके करीब एक माह पहले ही रामनिवास बाग के बाहर भैरुं जी मंदिर के समीप फुटपाथ पर सो रही पांच साल की बच्ची को वहीं सो रहा युवक उठाकर ले गया। इसके बाद बच्ची से दुष्कर्म कर भाग निकला। यह परिवार भी खानाबदोश था।​ जिसमें लालकोठी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed