{"_id":"598dbb034f1c1b25608b459c","slug":"two-died-due-to-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानी के घर आया था, खेलते-खेलते यूं आई मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नानी के घर आया था, खेलते-खेलते यूं आई मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 11 Aug 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में आज दो अलग-अलग जगहों पर पानी ने फिर से दो जनों की जिंदगी छीन ली। इसके चलते घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पहली घटना, अजमेर जिले के मसूदा उपखंड स्थित रेबारियों की ढाणी की है। मसूदा थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि मूल रूप से जैतारण का रहने वाला बारह साल का दीपू अपनी नानी के यहां आया हुआ था। नानी के घर के पास ही बच्चों के साथ खेलने के दौरान अचानक वह नाड़ी में गिर गया। इस पर तुरंत साथ खेल रहे बच्चों ने ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे नाड़ी से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक दीपू दम तोड़ चुका था।
दूसरी घटना जैसलमेर जिले के बडाबाग गांव की है। यहां आज गुमानसिंह गांव के ही कुंड में तैरने के लिए गया था। पानी से लबालब भरे होने के कारण उसे कुंड की गहराई का अंदाज नहीं लगा सका और उसमें डूब गया। घटना के बाद जब आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला तो वह मर चुका था। उधर, मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया।