फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   three soutth indian police officers are traped by acb in jodhpur rajasthan

मुल्जिम पकड़ने दक्षिण भारत से आए तीन पुलिसकर्मी, खुद ही ACB के ट्रेप में फंसे 

Mon, 06 Nov 2017 02:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 06 Nov 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
three soutth indian police officers are traped by acb in jodhpur rajasthan
bribe - फोटो : Demo pic
गोल्ड लूट के एक मामले में कार्रवाई करने प्रदेश में पहुंची दक्षिण भारत की एक पुलिस टीम खुद ही भ्रष्टाचार के केस में रिश्वत लेते एसीबी के जाल में फंस गई। आंध्र प्रदेश के इन तीन पुलिसकर्मियों को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया और उनसे रिश्वत में ली गई 80 हजार रुपए की नगदी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई राजस्थान के जोधपुर जिले में एसीबी के एसपी अजयपाल लांबा के नेतृत्व में उपाधीक्षक राजेंद्र और उनकी टीम ने की। एसीबी के मुताबिक कुछ अरसे पहले आंध्रप्रदेश में हुई गोल्ड लूट प्रकरण में नामजद मुल्जिम के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्थानीय पुलिस थाने की एक टीम जोधपुर आई हुई थी। यहां तीनों पुलिसकर्मी जोधपुर शहर के एक होटल में ठहरे और फिर नामजद आरोपी से संपर्क किया।
विज्ञापन

 

केस से नाम रफा-दफा करने की एवज में मांगी रिश्वत

three soutth indian police officers are traped by acb in jodhpur rajasthan
bribe - फोटो : Demo pic
एसीबी में शिकायत करने वाले परिवादी आरोपी का कहना था कि तीनों पुलिसकर्मियों ने उससे संपर्क कर केस से उसका नाम रफा-दफा करने की बात कही। इसकी एवज में उन्होंने करीब सवा लाख रुपए की रिश्वत मांगी। इनमें सत्यापन के दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों ने परिवादी से 40 हजार रुपए कल लिए थे।

आज फिर एसीबी ने ट्रेप रचा और परिवादी को रिश्वत की शेष रकम 80 हजार रुपए लेकर होटल में आरोपी पुलिसकर्मियों के पास भेजा। जहां रिश्वत देते ही ईशारा मिलने पर एसीबी ने तीनों पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अब उनसे पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed