फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   three person arrested for cheated a businessman, demand 1.25 lack rupees

एसपी बन व्यापारी से सवा लाख की ठगी, यूं टूटा ठगों का मकड़जाल

Fri, 17 Nov 2017 05:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 17 Nov 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
three person arrested for cheated a businessman, demand 1.25 lack rupees
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एसपी बनकर व्यापारी से ठगी करने के आरोप में पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार किया है। जांच में एक मकड़जाल सामने आया है। फोन किसी का, अकाउंट किसी और का तथा मास्टरमाइंड कोई और..।
विज्ञापन


पिछले दिनों पाली का एसपी बनकर एक व्यापारी से करीब सवा लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया था। गंज थाना पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गंज थानाधिकारी सूर्यभान सिंह ने बताया कि दो नवम्बर को चूड़ी बाजार निवासी चन्द्रशेखर राठौड़ की शिकायत पर पर मामला दर्ज किया था। इसके तहत चंद्रशेखर को एक फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को पाली एसपी बताया। इस व्यक्ति ने व्यापारी को खाते में पैसे डलवाने के लिए कहा। व्यापारी ने अपने कर्मचारी के जरिए करीब सवा लाख रुपए उस व्यक्ति के बताए खाते में डलवा दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं जुड़े तार से तार

three person arrested for cheated a businessman, demand 1.25 lack rupees
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
जब मामले की जांच की गई तो सामने आया कि जिन बैंक खातों में रुपए डलवाए गए वह सभी जयपुर के थें। बैंक खातों के आधार पर मानसरोवर निवासी आकाश सैनी और त्रिपोलिया बाजार निवासी साहिल त्रिवेदी को हिरासत में लिया गया।

उन्होंने पूछताछ में बताया कि उनके खाते में रुपए अनुराग शर्मा ने डलवाए थे और इसकी एवज में उन्हें कुछ राशि दी गई थी। जब अनुराग शर्मा को हिरासत में लिया तो उसने भी किसी अन्य व्यक्ति के कहने पर राशि खातों में डलवाने की बात कबूली। थानाधिकारी सूर्यभान सिंह ने कहा कि फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी अनुराग शर्मा के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामले दर्ज है। तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है जल्द ही मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed