फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Three brokers arrested from Bihar for child labor

मासूमों को बालश्रम के लिए बिहार से जयपुर ला रहे तीन दलाल गिरफ्तार

Wed, 03 May 2017 08:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 03 May 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
 Three brokers arrested from Bihar for child labor
तीन दलाल गिरफ्तार - फोटो : Vishnu Sharma
बिहार से मासूम बच्चों को जबरन बाल मजदूरी के लिए  जयपुर लेकर आ रहे तीन दलालों को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में पश्चिम जिले की मानव तस्करी रोधी यूनिट ने धरदबोचा। तीनों आरोपियों के कब्जे से छुड़ाए गए 10 मासूम बच्चों को पुलिस ने बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। जहां से उन्हें चाइल्ड होम भेज दिया गया।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अहमद शाह, अलाउद्ददीन आलम व मोहम्मद ताजिम है। ये तीनों बिहार में वैशाली नगर व गया जिले में समस्तीपुर, महवा व अतरी के रहने वाले है।
विज्ञापन


पश्चिम जिले की मानव तस्करी रोधी सेल के कांस्टेबल राधेश्याम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मासूम बच्चों को बाल मजदूरी के लिए बिहार से बच्चों को ट्रेन में लेकर आ रहे है। इस पर सदर थाने के सब इंस्पेक्टर घनश्याम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को जयपुर रेलवे स्टेशन के बाहर सादा वस्त्रों में तैनात कर दिया। ज्योंही तीनों आरोपी दलाल मासूम बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन पर उतरे। पुलिस ने उन्हें धरदबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी रतन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी यहां स्थानीय चूड़ी बनाने के कारखाना संचालकों से मिलीभगत कर मोटे कमीशन के लालच में इन बच्चों के माता पिता को गुमराह कर बिहार से बाल मजदूरी करवाने यहां लेकर आते है। इनके चंगुल से छुड़वाए गए बच्चों की उम्र करीब 9 से 15 वर्ष है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 व जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed