{"_id":"598dbab24f1c1b25608b4599","slug":"three-accused-arrest-who-damage-vehicle-in-jaipur-late-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में लगाई गाड़ियों को आग, अब सलाखों के पीछे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में लगाई गाड़ियों को आग, अब सलाखों के पीछे

Updated Fri, 11 Aug 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पार्टी करने के बाद तीन दोस्तों ने कॉलोनी में खड़ी लक्जरी गाड़ियों को आग लगा दी। देर रात को धू-धू कर जलती कारों को देखकर कॉलोनीवासियों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फिर टीमें गठित कर तलाश शुरु की। इसके बाद पुलिस ने आज तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। जयपुर में डीसीपी (पूर्व) कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि मालवीय नगर के बी ब्लाॅक में घर के बाहर खड़ी गाडियों में आग लगाकर क्षतिग्रस्त करने की वारदातें हो रही थी। इसके बाद 9 अगस्त की देर रात को भी बी ब्लाॅक में इसी तरह की एक घटना हुई थी। जिसमें एक गाडी को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया था।
इस पर मालवीय नगर थानाप्रभारी अजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। जिसमें मुखबिर और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए। इसके बाद पुलिस ने आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इनमें जितेन्द्र मण्डल निवासी कूच बिहार हाल नन्दपुरी मालवीय नगर जयपुर है। इसके अलावा दूसरा आरोपी अंकित आर्य निवासी सेक्टर 11 मालवीय नगर तथा तीसरा भगवान सहाय रैगर है, जो कि भगवानपुरी काॅलोनी, सेक्टर 11 के पास, मालवीय नगर में रहता है। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में देर रात शराब के नशे में गाड़ी में आग लगाना बताया है।