{"_id":"592ed73c4f1c1b7508bdb1fc","slug":"thousands-of-rupees-to-be-blamed-for-supply-of-electronic-equipment-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सप्लाई का झांसा देकर ठगे लाखों रुपए, आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सप्लाई का झांसा देकर ठगे लाखों रुपए, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 31 May 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
arresting
- फोटो : Demo pic
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सप्लाई करने का झांसा देकर प्रदेश के डीलरों से करीब 13 लाख रुपए हड़पने वाले आरोपी को विश्वकर्मा थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महेश शर्मा उम्र 40 निवासी गांव गीजगढ़, सिकन्दरा, दौसा जिले का रहने वाला है। उसे थानाप्रभारी रतन सिंह व सबइंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने बांदीकुई, दौसा से धरदबोचा।
पुलिस के मुताबिक रोड नंबर 9, वीकेआई निवासी व्यापारी दीपक माटोलिया ने वीकेआई थाने में 13 जनवरी को मुकदमा दर्ज करवाया था कि उनका ब्रांडेड इलेक्ट्रोनिक कंपनियों के उपकरणों का शोरुम है। जिससें गीजगढ़, दौसा निवासी आरोपी महेश शर्मा सेल्समेन था। उसने फर्म में नौकरी के दौरान राजस्थान में कंपनी से जुड़े विभिन्न डीलरों से इलेक्ट्रोनिक उपकरणों की सप्लाई करने का झांसा देकर करीब 13 लाख रुपए हड़प लिए।
विज्ञापन
एडिशनल डीसीपी रतन सिंह के मुताबिक जब डीलरों को माल नहीं पहुंचा तब उन्होंने फर्म के संचालक दीपक माटोलिया से संपर्क किया। उनके सेल्समैन महेश द्वारा माल की सप्लाई करने की बात कहकर बतौर एडवांस अलग अलग डीलरों से करीब 13 लाख रुपए लेने की बात भी कही। तब भनक लगने पर महेश शर्मा नौकरी से भाग गया। इसके बाद फर्म संचालक दीपक ने वीकेआई थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। पड़ताल में सामने आया कि 13 लाख रुपए की जमा राशि को आरोपी महेश शर्मा ने कंपनी के खाते में जमा नहीं करवाया। नाहीं कंपनी को इसकी जानकारी दी। आरोपी से रुपए बरामद करने के प्रयास जारी है।