फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   This method adopted by the liquor mafia for smuggling, caught in Bikaner

तस्करी के लिए शराब माफियाओं ने अपनाया यह तरीका, बीकानेर में पकड़ी खेप

Thu, 15 Jun 2017 06:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 15 Jun 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
This method adopted by the liquor mafia for smuggling, caught in Bikaner
बीकानेर में 40 लाख की शराब पकड़ी - फोटो : Vishnu Sharma
अवैध शराब की तस्करी के लिए शराब माफिया नए—नए तरीके ईजाद कर रहा है। कुछ ऐसा ही तरीका बीकानेर में पकड़ी गई करीब 40 लाख रुपए की शराब तस्करी के मामले में सामने आई है। यह शराब 10 चक्का ट्रक पर जनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही थी। 
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर सवाई सिंह गोदारा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ट्रक चालक बिरदाराम जाट निवासी सियाणिया थाना सैण्डवा बाड़मेर का रहने वाला है। जबकि आरोपी खलासी बाबूलाल जाट निवासी दुड़ावा थाना बाकूसार, बाड़मेर का है। पूछताछ में उन्होंने अवैध शराब की खेप जिला कैथल, हरियाणा से जनरेटर में भरकर गुजरात ले जाना बताया। पुलिस थाना नाल के कांस्टेबल रामकुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शोभासर की तरफ से आ रहे 10 चक्के ट्रक में रखे हुए साईलेंट जनरेटर में अवैध शराब हो सकती है। तब नाल थानाधिकारी व पुलिस टीम ने नाकाबन्दी करवा कर ट्रक को रुकवाया। पूछताछ में ड्राइवर से सख्ती से पूछताछ की तो उसने शराब भरी होना बताया। 
विज्ञापन


एसपी गोदारा ने बताया कि ट्रक को थाने पर लाकर खाली करवाकर गिनती की गई तो उसमें राॅयल स्टाईल व्हिस्की के 233 कार्टून, ब्ल्यू टावर के 96 कार्टून, नैनो प्रिमियम व्हीस्की पव्वे के 626 कार्टून व गोवा प्रिमियम व्हीस्की पव्वे के 46 कार्टून यानी कुल 1001 कार्टून भरे हुए मिले। जिसका बाजार मूल्य करीब 40 लाख रुपए है। इससे पहले भी कांस्टेबल रामकुमार की सूचना पर पुलिस थाना नाल द्वारा अवैध शराब के 14 ट्रक पकड़े जा चुके है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed