{"_id":"5969d3d34f1c1bc6258b49f0","slug":"thieves-who-entered-the-bank-returned-empty-handed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शीशा तोड़कर बैंक में घुस गए चोर और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शीशा तोड़कर बैंक में घुस गए चोर और...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 15 Jul 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर पुलिस वैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैंक की खिड़की का शीशा तोड़ कर आधी रात चोर अंदर घुस गए। काफी देर तक उन्होंने वहां इधर—उधर खंगाला, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा।
बैंक में चोरी के प्रयास की यह वारदात अलवर के कोतवाली थाना इलाके के स्वामी दयानंद मार्ग स्थित आंध्रा बैंक में बीती रात को हुई। अज्ञात चोर शीशा तोड़कर बैंक में घुस गए और वहां नकदी तलाशी, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। थोड़ी देर बाद वे बैरंग लोट गए।
बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में नाइट विजन मोड नहीं होने से चोरों के हुलिए के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई।

बैंक मैनेजर ने जताई ये आशंका
डेमो
- फोटो : demo pic
शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन सहित सीओ सिटी जयसिंह नाथावत भी बैंक पहुंचे।
सीओ सिटी जयसिंह नाथावत ने कहा कि बैंक में किसी तरह की राशि गायब होने की कोई जानकारी नहीं मिली। दूसरी तरफ बैंक मैनेजर ने दस्तावेज गायब होने की आशंका जताई है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। यह बैंक पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर बी डी गुप्ता के मकान में संचालित हो रहा है।