फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   thieves who came to steal in the bank, empty handed back

टूटा नहीं बैंक का सेफ, बच गई लाखों की नकदी

Sat, 24 Jun 2017 04:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 24 Jun 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
thieves who came to steal in the bank, empty handed back
thief
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में शुक्रवार की देर रात चोरों की बैंक से कैश चुराने की कोशिश नाकाम रही। बदमाश सेफ तो तो पहुंच गए, लेकिन वे उसे तोड़ नहीं सके। सेफ में लाखों रुपए की नकदी पड़ी थी।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक झुंझुनूं में खेतड़ी नगर में इंडियन ओवरसीज बैंक की ब्रांच है। हमेशा की तरह ब्रांच का स्टाफ शुक्रवार को ताला लगाकर बंद करके चला गया। शनिवार सुबह बैंककर्मी यहां पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। बैंक के मुख्य दरवाजे समेत कई जगह के ताले टूटे हुए थें। पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में सामने आया कि चोर बैंक में घुसे और ताले तोड़ लिए। इसके बाद उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ कर उनका मुंह छत की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद वे जैसे—तैसे बैंक के सेफ तक पहुंच गए। उन्होंने हथौड़े से सेफ तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने सबूत जुटाकर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed