फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   These women had stolen seven lakh jewels, now arrested

इन महिलाओं ने चुराये थे सात लाख के जेवरात, ऐसे की वारदात

Wed, 25 Oct 2017 09:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 25 Oct 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
These women had stolen seven lakh jewels, now arrested
गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
धनतेरस के दिन एक ज्वैलर्स के यहां से 7 लाख के सोने के जेवरात लेकर फरार हुई दो शातिर महिला चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के कोटा से जुड़ा है। रामपुरा कोतवाली के धनराज मीणा ने बताया कि कैथून इलाके के डाबरी गांव की रहने वाली मोग्या जाति की महिला आमेदा और उसकी बहन उच्छब को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक नाबालिग भी थी, जिसकी पुलिस तलाश की जा रही है। तीनों ने मिलकर धनतेरस पर स्वर्ण रजत मार्केट में ज्वैलर्स के यहां ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया। पहले तो इन महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाया और फिर मौका देखकर साड़ी में जेवरात छिपाकर दोनों फरार हो गई थी।


दोनों महिलाओं ने वारदात के बाद 7 लाख का सोना आधा-आधा बांट लिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। फिलहाल पुलिस पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ कर चोरी का माल बरामदगी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed