फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   These fours adopted this funda to run counterfeit notes of 2 to 2 thousand in rajasthan

2-2 हजार के नकली नोट चलाने के लिए इन चारों ने अपनाया यह फंडा

Wed, 16 Aug 2017 01:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 16 Aug 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
These fours adopted this funda to run counterfeit notes of 2 to 2 thousand in rajasthan
demo pic - फोटो : Demo pic
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी योजना के बाद भी बाजारों में 2-2 हजार रुपए के जाली नोट खपाने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसा ही बिहार का एक गिरोह पुलिस की गिरफ्त में आया है जो इन नकली नोटों को असली बताकर बाजार में चला रहा था।
विज्ञापन


गिरोह के साथी हुबहू असली दिखने वाले 2 हजार रुपए के नकली नोट को दुकानदार को देकर सौ—दो सौ रुपए का सामान खरीद लेते हैं। मामले में पुलिस ने शिकंजा कसते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह कार्रवाई राजस्थान के अजमेर जिले में हुई। जहां क्लाॅक टावर थाना पुलिस ने बाजार में नकली नोट खपा रहे चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो-दो हजार के 42 नकली नोट जब्त किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में गिरोह ने लगभग एक लाख रुपए के नकली नोट बाजार में खपाने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में इस तरह चलाते हैं नकली नोट

These fours adopted this funda to run counterfeit notes of 2 to 2 thousand in rajasthan
note
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद असीम अंसारी, मोहम्मद आफताब आलम, मोहम्मद सोहेल आलम व समरथ आलम है। ये चारों बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले हैं। क्लाॅक टावर थाने की केसरगंज चौकी प्रभारी एएसआई राजाराम यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग सब्जी मण्डी में दो हजार के नकली नोट चलाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस पर यादव ने मय जाप्ता मौके पर पहुंचकर गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा। चारों युवक बिहार के रहने वाले हैं और दो दिन पहले अजमेर आने की बात बताई है। उन्होंने यह भी कबूल किया कि वह लगभग 2 लाख रुपए लेकर आए थे, उसमें से 1 लाख रुपए अजमेर शहर में खपा चुके हैं।

उनकी वारदात का तरीका यह था कि वह दो हजार का नोट देकर सौ रुपए तक सामान खरीद लेते हैं। फिर बाकी रुपए वापस लेकर रवाना हो जाते हैं। बदमाशों के पास से मिले दो हजार के नकली नोट असली नोट से हूबहू मिलते हैं। बदमाशों ने ये नोट कहां से लिए और कौनसा गिरोह ऐसे नोट छाप रहा है, पुलिस इसकी पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed