फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The young man's death while working at the gym

कसरत के बाद सीने में उठा दर्द और कुछ देर बाद दम तोड़ दिया

Wed, 12 Jul 2017 03:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 12 Jul 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
The young man's death while working at the gym
डेमो इमेज - फोटो : Demo pic
जिम में कसरत करते समय एक नौजवान की तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उसकी जान चली गई। 
विज्ञापन


जयपुर के नाहरगढ़ थाना पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय अर्पित कुमार दीनानाथ जी की गली का रहने वाला था। कल सुबह वह गोविंद राव जी का रास्ता स्थित कान महाजन के बड़ के पास जिम गया था। जहां कसरत करने के बाद अर्पित घर लौटने की तैयारी कर रहा था, तभी उसके सीने में तेज दर्द हुआ। उसने इस बारे में जिम संचालक को बताया। तब उन्होंने अर्पित को तत्काल गणगौरी बाजार अस्पताल पहुंचाया।


इस दौरान वह अचेत हो गया। इसके बाद अस्पताल के दौरान ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नाहरगढ़ थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि अर्पित के हार्ट की बीमारी थी। डॉक्टरों ने भी मौत की वजह प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed