{"_id":"592eda724f1c1bac0dbdb1d8","slug":"the-speeding-car-collided-with-the-minibus-killed-two-people-injured-three-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनीबस से टकराई तेज रफ्तार कार, दो जनों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिनीबस से टकराई तेज रफ्तार कार, दो जनों की मौत, तीन घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 31 May 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
मिनीबस से टकराई तेज रफ्तार कार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर दिल्ली बाईपास पर आमेर इलाके में बुधवार शाम को तेज रफ्तार कार एक मिनीबस से टकरा गई। जिससे कार में सवार एक मासूम बालक और व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत दो जने गंभीर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद आंशिक देर रास्ता यातायात बाधित रहा। आमेर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर रास्ता सुचारु किया।
पुलिस के मुताबिक हादसे में सांगानेर निवासी 40 वर्षीय ग्यारसीलाल और 15 वर्षीय सुमित की मौत हो गई। इसके अलावा मूलचंद, पप्पूलाल और नेहा घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये सभी एक ही परिवार के है। बुधवार को थानागाजी, अलवर जिले में अपने एक रिश्तेदार के यहां रिटायरमेंट पार्टी में शामिल होकर कार से घर वापस लौट रहे थे।
वे दिल्ली हाइवे पर हरवर गांव स्थित 29 नंबर बस स्टैंड पर पहुंचे। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और मिनीबस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरा क्षतिग्रस्त हो गया। मदद को आए स्थानीय लोगों ने आमेर पुलिस को सूचना देकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक और कार में आगे सवार ग्यारसीलाल और मासूम सुमित ने दम तोड़ दिया था।