{"_id":"58d921b54f1c1b447763e082","slug":"the-rush-of-bus-over-speed-in-sanganer","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार की होड़ मुसाफिरों पर भारी पड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रफ्तार की होड़ मुसाफिरों पर भारी पड़ी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 27 Mar 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
rico puliya sanganer
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जयपुर के सांगानेर इलाके में सोमवार को दो बसों में आगे निकलने की होड़ से सवारियों की जान पर बन आई। दूसरी बस से आगे निकलने के चक्कर में तेज रफ्तार में दौड़ रही एक मिनी बस पलट गई।
यह हादसा शनिवार की शाम सांगानेर पुलिया के पास हुआ। सवारियों से भरी एक मिनी बस सोमवार शाम सांगानेर से मालपुरा गेट की तरफ जा रही थी। बस की रफ्तार काफी तेज थी। ड्राइवर नजदीक चल रही एक अन्य बस को ओवरटेक कर आगे निकलने की होड़ में था।
सांगानेर में पुलिया के पास बस बेकाबू होकर पलटी खा गई। बस में बैठी सवारियां मदद के लिए चीख पुकार मचाने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने बस में फंसी सवारियों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। इस हादसे में कुछ सवारियों को चोटें भी आई है। इस हादसे के कारण यहां काफी देर यातायात बाधित रहा।