फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The robbers who robbed the ATM 24 arrested for theft and robbery, four arrested

ATM लूटने वाले बदमाशों ने चोरी व लूट की 24 वारदातें की, चार गिरफ्तार

Wed, 31 May 2017 02:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 31 May 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
 The robbers who robbed the ATM 24 arrested for theft and robbery, four arrested
arresting - फोटो : Demo pic
सिरोही जिले में पालड़ी एम थाना इलाके में 16 मई को एटीएम लूट की वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में गिरोह के द्वारा लूट व चोरी की करीब दो दर्जन वारदातें करना सामने आया है। 
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही ओमप्रकाश के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गांव जावाल, थाना बरलूट निवासी अजयपाल हरिजन, अर्जुन मेघवाल, अशोक मेघवाल तथा दुर्गेश मेघवाल है। इस गिरोह ने पालडी एम थाना इलाके में 16 मई को रात करीब 3.30 बजे पोसालिया स्थित एसबीआई एटीएम में वारदात की थी। ये आरोपी मारुति कार में सवार होकर आए और एटीएम के चौकीदार दशरथसिंह के साथ मारपीट की। ये उसका सामान लेकर फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


वारदात के बाद वृत्ताधिकारी सिरोही भवानी सिंह के निर्देशन में पालड़ी एम थानाधिकारी पबाराम, एएसआई जितेन्द्र सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई। जिन्होंने पोसालिया तथा अन्य पड़ोसी क्षेत्रों में दबिश दी और मुखबीर की सूचना पर चारों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ओमप्रकाश ने बताया कि गिरोह के कब्जे से लूट में प्रयुक्त कार, लूट व चोरी के वाहन तथा कई सौर ऊर्जा बैटरियां भी बरामद की गई है। यह गिरोह सुनसान स्थानों पर व्यक्तियों के साथ मारपीट कर सामान चुराने, मोटरसाईकिल, बैटरी चोरी करने तथा रात्रि में पेट्रोल पम्पों पर अपनी कार में पेट्रोल भरवाकर बिना रुपए देकर फरार होने की वारदात करता है।


ऐसी करीब 24 वारदातें सिरोही जिले के पुलिस थाना बरलुट, पालडी एम, कालन्द्री, सिरोही कोतवाली व जिला जालौर के पुलिस थाना बागरा हल्का क्षेत्र में की गई है। अभियुक्तों को पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाएगा ताकि अन्य और वारदात का पर्दाफाश किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed