फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The robber sitting in the car with lift, looted after showing a knife

लिफ्ट लेकर गाड़ी में बैठे बदमाश, चाकू दिखाकर लूटपाट

Thu, 27 Jul 2017 07:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 27 Jul 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
The robber sitting in the car with lift, looted after showing a knife
demo pic - फोटो : Demo pic
लिफ्ट के लिए गाड़ी को रोका और वे सभी फिर उसमें बैठ गए। थोड़ी दूर ही गाड़ी चली होगी कि तभी लिफ्ट लेकर बैठे लोगों ने ड्राइवर को चाकू दिखाकर उसे अपने बताए अनुसार रास्ते पर चलने के लिए कहा।
विज्ञापन


घटना जोधपुर जिले की है। यहां हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से एक पिकअप गाड़ी को रुकवाया। इसके बाद चाकू दिखाकर ड्राइवर का अपहरण कर लिया और उसकी पिकअप गाड़ी लूटकर भाग निकले। रास्ते में गाड़ी का एक टायर पंक्चर हो गया। इसके चलते बदमाशों को बीच रास्ते में ही पिकअप को छोड़कर भागना पड़ा।
विज्ञापन


जोधपुर पुलिस के मुताबिक अपहृत ड्राइवर जोधपुर से जयपुर लौट रहा था। वह पावटा चौराहे पर पहुंचा। तभी दो युवकों ने कुछ रुपयों का लालच देकर लिफ्ट मांगी और गाड़ी में बैठ गए। पहली बार जोधपुर आने से ड्राइवर को रास्ते का पता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में वह दोनों युवकों के बहकावे में आकर गाड़ी को पावटा से मंडोर रोड की तरफ ले गया। रास्ते में एक बदमाश ने ड्राइवर की गर्दन पर चाकू लगाकर ड्राइवर सीट पर कब्जा कर लिया और गाड़ी को खेजड़ली मार्ग पर ले गए।

तब लुटेरे पंक्चर गाड़ी को ही लेकर भाग निकले

The robber sitting in the car with lift, looted after showing a knife
pickup loot - फोटो : Demo pic
खेजड़ली के पास ही गाड़ी पंक्चर हो गई। तब दोनों बदमाशों ने अपहृत ड्राइवर को स्टेपनी बदलने को कहा। चालक स्टेपनी बदलने लगा तभी पीछे से एक बोलेरो आती नजर आई। इसमें खेजड़ली के सरपंच के अलावा चार—पांच लोग बैठे थे। तब ड्राइवर ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और बोलेरो सवार लोगों को रुकवा लिया।

बोलेरो सवार लोग नीचे उतरे, तब तक दोनों लुटेरे पंक्चर गाड़ी से ही भाग निकले। ड्राइवर ने सरपंच की मदद से बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश लूटी गई गाड़ी को पीथावास सीमा के पास छोड़कर भाग निकले। तब सूचना मिलने पर डांगियावास पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को जब्त किया। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर ने रिपोर्ट नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed