{"_id":"59439d9d4f1c1b483d8b46df","slug":"the-drunken-car-driver-rammed-the-jeep-then-police-constable-injured-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत कार ड्राइवर ने नाकाबंदी में खड़ी जीप को टक्कर मारी, पुलिसकर्मी घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत कार ड्राइवर ने नाकाबंदी में खड़ी जीप को टक्कर मारी, पुलिसकर्मी घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में गुरुवार देर रात को रोड नम्बर नौ पर नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने एक जीप को टक्कर मार दी। इसके बाद नाकाबंदी कर रहे पुलिस कांस्टेबल बाबूलाल को चपेट में लेकर घायल कर दिया और फिर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गइ। दुर्घटना में कांस्टेबल बाबूलाल के अलावा क्षतिग्रस्त कार सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गए। मामले की जांच दुर्घटना इकाई पश्चिम कर रही है।
पुलिस ने बारां निवासी कार चालक महावीर को पकड़ लिया। तब वह नशे में था। वह एक होटल में सुरक्षा गार्ड बताया जा रहाा है तथा देर रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर होटल से लौट रहा था। तब रोड नंबर नौ, विश्वकर्मा में नाकाबंदी कर रही पुलिस ने एक जीप को रुकवा रखा था। रात करीब ढाई बजे तेज रफ्तार कार ने नाकाबंदी पर खड़ी जीप को टक्कर मार दी। यह कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।
इसी दौरान कार की चपेट में नाकाबंदी पर मौजूद पुलिस कांस्टेबल बाबूलाल भी आ गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह डीसीपी हैडक्वार्टर में तैनात है। हादसे के वक्त हैडकांस्टेबल नारायण लाल, कांस्टेबल अजय, यातायात पुलिस में तैनात हैडकांस्टेबल नेमीचंद व सुभाष भी नाकाबंदी पर थे, लेकिन वे बाल बाल बच गए।