फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The disclosure of hundreds of crores of excuses, the international gang, will reveal today

इन्वेस्टमेंट के बहाने करोड़ों की ठगी, गिरफ्त में इंटरनेशनल गैंग

Fri, 03 Nov 2017 02:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 03 Nov 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
The disclosure of hundreds of crores of excuses, the international gang, will reveal today
online fraud - फोटो : Demo pic
निवेश के बहाने सैंकड़ों लोगों को झांसे में लेकर करोड़ों रुपए की आॅनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। राजस्थान की एसओजी ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए इस अंतराज्यीय गैंग के लगभग आधा दर्जन शातिर ठगों को गिरफ्त में लिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसओजी राजस्थान के बड़े अधिकारी आज शाम तक बड़ा खुलासा कर सकते है। जानकारी के अनुसार जयपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को पिछले दिनों एक लुभावनी स्कीम में रुपए निवेश करने पर मुनाफा अर्जित होने संबंधी फोन कॉल्स आए थे।
विज्ञापन


इससे गैंग के झांसे में आकर पीड़ित ने लाखों रुपए का निवेश कर गैंग के दिए बैंक खातों में जमा करवा दिया। तब ठगी के शिकार इस पीड़ित की रिपोर्ट पर एसओजी ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में करीब 105 कंपनियां खोल रखी हैं और

The disclosure of hundreds of crores of excuses, the international gang, will reveal today
Fraud shimla
इसके बाद एसओजी की टीम ने उत्तरप्रदेश, राजस्थान व पश्चिम बंगाल समेत कई अन्य राज्यों में ​छापामारी कर ठग गैंग में शामिल लगभग छह-सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह ने देशभर में करीब 105 कंपनियां खोल रखी हैं और यहां लोगों को झांसा देते हुए इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपए लेते थे। गिरोह द्वारा अब तक करोड़ों रुपए की ठगी की वारदातों को अंजाम दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed