फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The burning car rajasthan two women burn alive in a car and death

दौड़ती कार में अचानक उठी लपटें, सरेराह जिंदा जल गईं दो महिलाएं

Tue, 19 Dec 2017 07:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 19 Dec 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
The burning car rajasthan two women burn alive in a car and death
कार में आग से जिंदा जली दोनों पत्नियां - फोटो : Amar Ujala
तेज लपटें देख कर कार में सवार दो महिलाएं घबरा कर सन्न रह गईं और कार में ही जिंदा जल गईं।
विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा हुआ राजस्थान के जालौर जिले के सांचोर में। जहां सेसावां गांव में रहने वाले दीपाराम प्रजापत आज अपने परिवार के साथ कार से जा रहा था। कार में दीपाराम और उसकी दो पत्नियां दरिया देवी (30) व माली देवी (27) तथा उनका आठ वर्षीय बेटा सवार थे। पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार कार गांधव से बाखासर जाने वाली रोड से गुजर रही थी। तभी अचानक कार में आग लग गई।

पुलिस के अनुसार कार के गेट लॉक थे। इससे अचानक हुई घबराहट में दीपाराम लॉक नहीं खोल सका। वे कार से निकल पाते इससे पहले कार ने और तेज आग पकड़ ली। इससे आगे बैठे कार चालक और उनका बेटा भी झुलसने लगे।
विज्ञापन

चीख-पुकार करती रहीं महिलाएं, दो को निकाला राहगीरों ने

The burning car rajasthan two women burn alive in a car and death
demo pic - फोटो : अमर उजाला
जलती कार को देख आसपास से गुजर रहे वाहन चालक चिल्लाए। जैसे ही कार रुकी, तो लोगों ने कांच तोड़ा और चालक दीपाराम और उनके बेटे को बाहर निकाल लिया। लेकिन कार में पीछे सवार दीपाराम की दोनों पत्नियां दरिया देवी व माली देवी बाहर नहीं निकल सकी। वे जिंदा जल गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दीपाराम और उनके बेटे को इलाज के लिए गुजरात रैफर किया गया है।

इस बीच स्थानीय ग्रामीणों पानी के टैंकर से आग को बुझाया। तब तक कार पूरी खाक हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों शवों को मोर्चरी पहुंचाया। हालांकि, जानकारी मिली है कि कार में गैस सिलेंडर किट लगा था। संभवतया इसी से कार में आग लगी होगी।

इस दर्दनाक मौत से दीपाराम के घर और ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया। गांव में सन्नाटा छा गया। घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed