{"_id":"5a390ebf4f1c1b76678c2762","slug":"the-burning-car-rajasthan-two-women-burn-alive-in-a-car-and-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दौड़ती कार में अचानक उठी लपटें, सरेराह जिंदा जल गईं दो महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौड़ती कार में अचानक उठी लपटें, सरेराह जिंदा जल गईं दो महिलाएं
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 19 Dec 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
कार में आग से जिंदा जली दोनों पत्नियां
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज लपटें देख कर कार में सवार दो महिलाएं घबरा कर सन्न रह गईं और कार में ही जिंदा जल गईं।
यह दर्दनाक हादसा हुआ राजस्थान के जालौर जिले के सांचोर में। जहां सेसावां गांव में रहने वाले दीपाराम प्रजापत आज अपने परिवार के साथ कार से जा रहा था। कार में दीपाराम और उसकी दो पत्नियां दरिया देवी (30) व माली देवी (27) तथा उनका आठ वर्षीय बेटा सवार थे। पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार कार गांधव से बाखासर जाने वाली रोड से गुजर रही थी। तभी अचानक कार में आग लग गई।
पुलिस के अनुसार कार के गेट लॉक थे। इससे अचानक हुई घबराहट में दीपाराम लॉक नहीं खोल सका। वे कार से निकल पाते इससे पहले कार ने और तेज आग पकड़ ली। इससे आगे बैठे कार चालक और उनका बेटा भी झुलसने लगे।

चीख-पुकार करती रहीं महिलाएं, दो को निकाला राहगीरों ने
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
जलती कार को देख आसपास से गुजर रहे वाहन चालक चिल्लाए। जैसे ही कार रुकी, तो लोगों ने कांच तोड़ा और चालक दीपाराम और उनके बेटे को बाहर निकाल लिया। लेकिन कार में पीछे सवार दीपाराम की दोनों पत्नियां दरिया देवी व माली देवी बाहर नहीं निकल सकी। वे जिंदा जल गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दीपाराम और उनके बेटे को इलाज के लिए गुजरात रैफर किया गया है।
इस बीच स्थानीय ग्रामीणों पानी के टैंकर से आग को बुझाया। तब तक कार पूरी खाक हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों शवों को मोर्चरी पहुंचाया। हालांकि, जानकारी मिली है कि कार में गैस सिलेंडर किट लगा था। संभवतया इसी से कार में आग लगी होगी।
इस दर्दनाक मौत से दीपाराम के घर और ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया। गांव में सन्नाटा छा गया। घरों में चूल्हे तक नहीं जले।