फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The bribe was taking through the broker, head constable and broker arrested by acb rajasthan

दलाल के मार्फत रिश्वत ले रहा था हैडकांस्टेबल, रंगे हाथ पकड़े गए

Fri, 27 Oct 2017 03:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 27 Oct 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
The bribe was taking through the broker, head constable and broker arrested by acb rajasthan
bribe - फोटो : Demo pic
राजस्थान पुलिस के एक हैडकांस्टेबल के दलाल के मार्फत 10 हजार रुपए की रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। जिसमें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने आरोपी हैडकांस्टेबल और दलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सीकर जिले की टीम ने आज शुक्रवार को की।
विज्ञापन


जिसमें सीकर जिले के थोई थाने में कार्यरत हैडकांस्टेबल महेश कुमार एवं दलाल पवन कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोच लिया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक सचिन मित्तल ने बताया कि परिवादी पुष्पा देवी कुमावत ने एसीबी में यह शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने एक परिवाद पुलिस अधीक्षक सीकर को दिया था।
विज्ञापन


जिसकी जांच थोई थाने के हैड कांस्टेबल महेश कुमार को सौंपी गई थी। इस परिवाद में कार्रवाई करने की एवज में आरोपी हैडकांस्टेबल महेश कुमार 20 हजार रुपये की रिश्वत की राशि की मांग कर रहा हैं। यह रिश्वत उसने अपने दलाल पवन कुमार को देने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सीकर के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पृथ्वीराज मीणा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया। इसके बाद  परिवादी ममहिला ने आज रिश्वत की रकम हैडकांस्टेबल महेश कुमार के दलाल को दी। तब ईशारा मिलते ही एसीबी ने दलाल पवन कुमार और हैडकांस्टेबल महेश कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed