फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ten years old girl kidnapped from hospital

प्रसव के दौरान मां की मौत, 10 साल की बेटी का अपहरण

Fri, 13 Oct 2017 03:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 13 Oct 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
Ten years old girl kidnapped from hospital
सीसीटीवी फुटेज में व्यक्ति के साथ जाते हुए बच्ची - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में प्रसव के दौरान मां की मौत हो गई। उसी दौरान वहां मौजूद उसकी 10 साल की बच्ची का अपहरण हो गया। 
विज्ञापन


मामला राजस्थान के कोटा शहर का है। यहां जेके लोन अस्पताल में आज सुबह 10 साल की बच्ची का अपहरण हो गया। बच्ची के अपहरण की सूचना से अस्पताल में हड़कम्प मच गया। यह बच्ची अस्पताल में अपनी मां के साथ थी। इसकी मां ने कुछ देर प्रसव के दौरान दम तोड़ दिया था।  अस्पताल प्रशासन ने पुलिस सूचना दी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल की सीसी कैमरे की तस्वीरें खंगाली तो उसमें एक शख्स बच्ची को अपने साथ ले जाते दिखा।


दरअसल, फूटपाथ पर रहने वाली एक महिला की अस्पताल में प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। महिला के साथ उसकी 5 साल और 10 साल की दो बेटियां भी थी। मां की मौत के बाद बच्चियों को अकेला देखकर एक शख्स 10 साल की बच्ची को अपने साथ ले गया। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरों के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बच्ची को ले जाने वाला शख्स परिचित ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed