फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Tahsildar's reader and TRA bribe arrested in Sikar

सीकर: तहसीलदार का रीडर और टीआरए रिश्वत लेते गिरफ्तार 

Wed, 14 Jun 2017 04:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 14 Jun 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
 Tahsildar's reader and TRA bribe arrested in Sikar
demo pic - फोटो : अमर उजाला
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की सीकर टीम ने बुधवार को खंडेला तहसीलदार के रीडर भैरूबक्स को 15 हजार रुपए एवं तहसील खंडेला के टीआरए मुरलीधर को 1 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक सचिन मित्तल ने बताया कि कांवट, सीकर निवासी परिवादी बाबूलाल सैनी ने एसीबी में यह शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने भूमि रुपांतरण करवाने के लिए खंडेला तहसीलदार कार्यालय में आवेदन किया था, लेकिन आरोपी रीडर भैरूबक्स ने भूमि रूपांतरण करने की एवज में बाबूलाल से 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन


इस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीकर पृथ्वीराज मीणा के नेतृत्व में टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया। जिसके दौरान तहसील खंडेला के टीआरए मुरलीधर जाट ने एक हजार रुपए की रिश्वत ली एवं बुधवार को परिवादी बाबूलाल रिश्वत की राशि लेकर तहसीलदार कार्यालय पहुंचा। जहां उनके रीडर भैरूबक्स ने 15 हजार रुपए की रिश्वत ले ली। तभी ईशारा मिलने पर एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी की टीम को देखकर तहसीलदार कार्यालय में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed