{"_id":"5941138b866419633e8b4578","slug":"tahsildar-s-reader-and-tra-bribe-arrested-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीकर: तहसीलदार का रीडर और टीआरए रिश्वत लेते गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीकर: तहसीलदार का रीडर और टीआरए रिश्वत लेते गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Jun 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की सीकर टीम ने बुधवार को खंडेला तहसीलदार के रीडर भैरूबक्स को 15 हजार रुपए एवं तहसील खंडेला के टीआरए मुरलीधर को 1 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक सचिन मित्तल ने बताया कि कांवट, सीकर निवासी परिवादी बाबूलाल सैनी ने एसीबी में यह शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने भूमि रुपांतरण करवाने के लिए खंडेला तहसीलदार कार्यालय में आवेदन किया था, लेकिन आरोपी रीडर भैरूबक्स ने भूमि रूपांतरण करने की एवज में बाबूलाल से 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
इस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीकर पृथ्वीराज मीणा के नेतृत्व में टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया। जिसके दौरान तहसील खंडेला के टीआरए मुरलीधर जाट ने एक हजार रुपए की रिश्वत ली एवं बुधवार को परिवादी बाबूलाल रिश्वत की राशि लेकर तहसीलदार कार्यालय पहुंचा। जहां उनके रीडर भैरूबक्स ने 15 हजार रुपए की रिश्वत ले ली। तभी ईशारा मिलने पर एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी की टीम को देखकर तहसीलदार कार्यालय में हड़कंप मच गया।